फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bijli killat

सैकड़ों गांवों में आपूर्ति दूसरे दिन भी बाधित

Fri, 17 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
bijli killat
हरदोई। बारिश और तेज हवा के दौरान बुधवार की देर रात चरमराई जनपद की विद्युत व्यवस्था अभी तक पटरी में नहीं आ पाई है। फाल्टों और लाइनों पर पेड़ों के गिरने से सैंकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई अभी भी प्रभावित है। अनुमान के मुताबिक शुक्रवार देर रात तक चार से पांच सौ गांवों में आपूर्ति बहाल करने के लिए विद्युत कर्मचारियों की जद्दोजहद जारी है।
विज्ञापन

बघौली प्रतिनिधि के अनुसार आंधी व बारिश के दौरान कराहीपुरवा स्थित विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते 36 घंटे से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित चल रही है। उपकेंद्र के कर्मियों ने बताया कि वल्लीपुर व बम्हनाखेडा के पास पोल क्षतिग्रस्त हुए थे। जिन्हें सही कराया जा रहा है। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की रात बारिश व आंधी के दौरान बाधित हुई आपूर्ति क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के बाद शुक्रवार की दोपहर लगभग 30 घंटे बाद बहाल की जा सकी। जेई किशन पाल ने बताया कि मुरीदपुर के पास 132 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। नगर में भी नवीन मंडी के व आवास विकास समेत अन्य हिस्सों में फाल्ट होने के बाद आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे सही करा आपूर्ति बहाल करा दिया गया है। हरियावां प्रतिनिधि के अनुसार चीनी मिल गेट के पास 33 केवी लाइन के दो खंभे टूटने के साथ ही क्षेत्र में भी कई जगह लाइनों पर पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके चलते आपूर्ति बाधित हो गई थी। यहां हरियावां उपकेंद्र से ही पिहानी के राभा उपकेंद्र को आपूर्ति जाती है। दोनों उपकेंद्र पूरी तरह से ठप पड़े हैं। कर्मियों ने बताया कि मरम्मत का काम जारी है, देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

संडीला कस्बे व क्षेत्र में गुरुवार को आधे हिस्से की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, जबकि शुक्रवार की दोपहर लगभग 40 घंटे बाद भी शेष हिस्से की आपूर्ति बहाल नहीं की जा सही है। आपूर्ति बहाल न होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार अहरापुर और हरियावां के पास दो स्थानों पर 33 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार को भी जर्जर लाइनों की मरम्मत का काम जारी है। जिसके चलते पिछले 33 घंटे से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र मल्लावां और उपकेंद्र गोसवा पर दोपहर 12 बजे 33 केवीए सप्लाई आ गई है। जिससे संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। हालांकि ग्रामीण अंचलों मेें भी लोकल फॉल्ट के चलते आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। जेई कमल किशोर राठौर ने बताया कि लाइनों की मरम्मत का काम जारी है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। शहर के मोहल्ला महोलिया शिवपार में स्थित विद्युत उपकेंद्र से शुक्रवार को भी लोगों को आपूर्ति नहीं मिल सकी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात से बाधित आपूर्ति गुरुवर की रात लगभग 11 बजे बहाल हुई थी, लेकिन मात्र तीन घंटे बाद ही दोबार आपूर्ति बहाल हो गई। इसके बाद शुक्रवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। एसडीओ शशांक मौर्या ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों को सही कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। हालांकि शहर के कुछ हिस्सों की आपूर्ति गुरुवार देर रात तीन बजे के बाद बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed