{"_id":"605f6fe28ebc3ee61e7ce3c9","slug":"big-drains-of-the-city-will-be-covered-hardoi-news-knp6202991186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढके जाएंगे शहर के बड़े नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढके जाएंगे शहर के बड़े नाले
विज्ञापन
फोटो-16-नगर पालिका सदर में बोर्ड बैठक को संबोधित करते नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर। संव?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लोगों की जान के दुश्मन बने खुले नाले ढके जाएंगे। नगर पालिका बोर्ड बैठक में शहर के बड़े नालों को ढकने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इसके अलावा शहर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित कराने, मिनी इनडोर स्टेडियम बनवाने की भी बोर्ड ने मंजूरी दी है।
शनिवार को नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक हुई। सभासदों की आम राय के बाद नगर पालिका सुख सागर मिश्रा मधुर, ईओ रवि शंकर शुक्ला ने नगर पालिका में पुस्तकालय, वाचनालय, मीडिया सेंटर, शहर में मिनी इनडोर स्टेडियम बनवाए जाने, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित करवाए जाने एवं शहीद उद्यान का सुंदरीकरण कराने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा शहर के बड़े नालों को ढकने के भी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बोर्ड बैठक में पेनीपुरवा मोहल्ले में बारातघर व बाउंड्रीवाल बनवाने, आलूथोक दक्षिणी में पार्क बनवाने, सुभाष नगर में पार्क बनवाने एवं शहीद उद्यान के तहत पथ वे की मरम्मत कराने और लाइटें ठीक कराने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
ईओ रविशंकर शुक्ल ने कहा कि बैठक में शासन के आदेशानुसार आउटसोर्सिंग श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाए जाने की स्वीकृति दी गई। बैठक में बताया गया कि 2021-21 में 57 करोड़ 32 लाख 50 हजार की आय व 54 करोड़ 21 लाख 500 का व्यय दर्शाया गया। वर्ष के अंत में तीन करोड़ 11 लाख 49 हजार 500 लाभ का बजट बताया गया। इस मौके पर सभासद आदेश प्रताप सिंह, सुधीर गुप्ता, विपिन सिंह, शिवसेवक गुप्ता, अमित त्रिवेदी, विमल कुमार, कुलदीप राजवंशी, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
नटवीर पुलिया के निकट खुले नाले में गिरकर बुधवार को तीन साल के बच्चे की मौत हो गई थी।
इसके बाद ‘अमर उजाला’ ने शहर के खुले पड़े नालों को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। इसका संज्ञान सभासदों सहित नगर पालिका के समस्त जिम्मेदारों ने लिया। इसका नतीजा यह रहा कि पालिका बोर्ड बैठक में शहर में खुले बड़े नालों को ढकने का प्रस्ताव पारित किया गया।