{"_id":"575863cd4f1c1bca389c53c7","slug":"bichia-out-in-amethyst-and-broken-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमुनिया में निकली बिछिया और टूटी प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमुनिया में निकली बिछिया और टूटी प्रतिमा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिछिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अहिरोरी ब्लाक के ग्राम जमुनिया के तालाब की खुदाई में बुधवार को महिला की आकृति लिए एक प्रतिमा व एक बिछिया मिली है।
विज्ञापन
डीएम विवेक वार्ष्णेय ने पुरातत्व टीम को यहां बुलाया था। जिसके बाद सोमवार को यहां पहुंची पुरातत्व टीम के डिप्टी डायरेक्टर केपी सिंह ने अहिरोरी ग्राम जमुनिया में तालाब का निरीक्षण भी किया था व खुदाई का कार्य जारी रखने को कहा था। जिसके बाद मंगलवार को तीन सिक्के 1858, 1897 व 1936 के मिले थे।
विज्ञापन
बुधवार को भी खुदाई के दौरान एक महिला की आकृति लिए एक प्रतिमा व एक बिछिया मिली। खंड विकास अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि इसको भी सुरक्षित करवा दिया गया है। उनका कहना था कि निश्चित रूप से इस खुदाई में कई रहस्य निकलकर बाहर आएंगे। जिसका समय समय पर खुलासा होता रहेगा। इन सभी निकल रही चीजों को सुरक्षित किया जा रहा है और पुरातत्व की टीम बरसात के बाद वापस आने पर उनको सौंपी जाएगी।
विज्ञापन