फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bharawan raj pariwar will return today

आज घर वापसी करेगा भरावन का राजपरिवार

Wed, 15 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
bharawan raj pariwar will return today
रानी रीता भार्गव सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा ने सपा को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। संडीला के पूर्व विधायक राजा भरावन के नाम से मशहूर दिवंगत कुंवर महावीर सिंह की पत्नी रानी भरावन रीता भार्गव सिंह बुधवार को लखनऊ में भाजपा में शामिल होंगी। रानी रीता सिंह के भाजपा में शामिल होने को लेकर न सिर्फ उनके समर्थकों बल्कि भाजपाइयों में भी उत्साह है। उधर दूसरी ओर संडीला से अब तक के भाजपा के टिकट के दावेदारों में भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन

वर्ष 1991 और 1993 में भाजपा के टिकट पर संडीला से विधायक निर्वाचित हुए राजा भरावन कुंवर महावीर सिंह भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे थे। 2012 के चुनाव से पहले वह सपा में शामिल हो गए थे और सपा ने उन्हें चुनाव में उतारा था। कुंवर महावीर सिंह बीस हजार से अधिक वोटों से तत्कालीन कैबिनेट मंत्री अब्दुल मन्नान को हराने में कामयाब हुए थे। वर्ष 2017 का चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा था, लेकिन उनकी पत्नी प्रख्यात समाजसेवी रानी रीता भार्गव सिंह क्षेत्र में लगातार सक्रिय थीं।
विज्ञापन

कभी स्वास्थ्य शिविरों तो कभी नेत्र चिकित्सा शिविरों के जरिये उनकी उपस्थिति लगातार सामने आ रही थी। चुनाव में वह टिकट की दावेदार भी थीं। विभिन्न स्तर पर हुए सर्वे में उनकी स्थिति मजबूत पाई गई थी ओर इसके बाद उन्हें कुछ जिम्मेदारों ने भाजपा में शामिल कराने की कवायद शुरू कर दी थी। फिलहाल ताजा जानकारी यह है कि रानी रीता भार्गव सिंह, अपने पुत्र कुंवर आनंद महिपाल सिंह और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ बुधवार को लखनऊ में भाजपा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि राजा भरावन और उनका परिवार भाजपा से ही हमेशा जुड़े रहे हैं। घर वापसी कर रहे हैं और इससे पार्टी बहुत मजबूत होगी।

रानी रीता सिंह की सुनिए
रानी रीता भार्गव सिंह ने कहा कि उनके पति कुंवर महावीर सिंह लगभग दस वर्ष तक भरावन के ब्लाक प्रमुख रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष रहे और भाजपा के टिकट पर चार चुनाव लड़े। जिसमें से दो बार लगातार जीत भी हासिल की। हम घर में वापस आ रहे हैं और यह खुशी की बात है। पार्टी टिकट देगी, तो चुनाव लड़ेंगे और नहीं देगी, तो भी प्रत्याशी की पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed