फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhakyu activists going to Lucknow were stopped from place to place

लखनऊ जा रहे भकियू कार्यकर्ता जगह-जगह रोके गए

Sat, 23 Jan 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu activists going to Lucknow were stopped from place to place
फोटो-29- कोथावां चौकी के निकट बैरियर पर भाकियू कार्यकर्ताओं से बात करते बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्? - फोटो : HARDOI
हरपालपुर/बेनीगंज/भरावन। किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए लखनऊ जाने को निकले किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर रोक लिया। हरपालपुर में लखनऊ जा रहे भाकियू के 35 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तार किए जाने का दावा भी किया गया, लेकिन एसपी ने इसे खारिज कर दिया। एसपी ने बताया कि सिर्फ ज्ञापन लेकर सभी को उनके घरों को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में लखनऊ किसान संगठन की पंचायत में शामिल होने जा रहे भाकियू लोकतांत्रिक गुट के सवायजपुर तहसील क्षेत्र अध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं को अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया में ही रोक लिया गया।
विज्ञापन

इन सभी को प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर बैठा दिया गया। एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा ने यहां ज्ञापन लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ओपी सिंह भी मौजूद रहे। किसानों में मैनुद्दीन, शिवायादव, पेशकार, दिनेश, रियाजुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के पदाधिकारी कोथावां से प्रदेश सचिव नीरज शुक्ला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजकुमारी राजवंशी और जिला प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में लखनऊ जाने के लिए निकलीं, लेकिन इन लोगों को कोतवाल राजकरन शर्मा ने कोथावां चौकी के बैरियर पर ही रोक लिया।
यहां किसानों का ज्ञापन लेकर उन्हें वापस भेज दिया गया। इसी तरह अतरौली से भी निकले कार्यकर्ताओं को अतरौली पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed