फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bhajaiyo ne kiya sammanit

भाजपाइयों ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर सौंपा धन्यवाद पत्र

Sun, 26 Apr 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
bhajaiyo ne kiya sammanit
फोटो- 22- मझिला थानाध्यक्ष को सम्मानित कर धन्यवाद पत्र देते भाजपा नेता। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी निभा रहे हैं। ऐसे में उनका हौसला बढ़ाने के लिए भाजपाइयों ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर धन्यवाद पत्र दिया।
विज्ञापन

बिलग्राम में शनिवार देर शाम भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रमेश तिवारी अनिल ने कोतवाल अमरजीत सिंह को धन्यवाद पत्र दिया। प्रमेश तिवारी ने कहा कि पुलिसकर्मी, चिकित्सक, सफाईकर्मी आदि की कड़ी मेहनत से ही कोरोना को हराना संभव है। इसी तरह भाजपा के मझिला मंडल के अध्यक्ष सुबोध पांडेय, सरोज मिश्रा आदि ने मझिला थानाध्यक्ष संजीव शर्मा और अन्य पुलिस कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। सभी को धन्यवाद पत्र भी दिया। सुबोध पांडेय ने कहा कि कोरोना के कारण उपजे संकट में पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का भी ख्याल रखा है। सख्ती के साथ जरूरतमंदों की मदद भी की।
विज्ञापन

शाहाबाद में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता ने सीओ उमाशंकर सिंह, कोतवाल महेश चंद्र पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। तहसीलदार अवधेश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार सिंह को भी धन्यवाद पत्र दिया गया। इस मौके पर भाजपा नेता शुभम त्रिपाठी, व्यवसायी पवन अरोड़ा, मनोज राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed