{"_id":"68b5da3f734878546c007c6f","slug":"bhaiya-i-am-going-to-jump-into-the-canal-from-the-bridge-and-i-jumped-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136695-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भैइया, मैं पुल से नहर में कूदने जा रही हूं...और लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भैइया, मैं पुल से नहर में कूदने जा रही हूं...और लगा दी छलांग
विज्ञापन
फोटो
- लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सैदपुर पुल पर साइकिल मिली खड़ी
- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही, पिता ने ज्यादा मोबाइल चलाने पर डांटा था
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पिता की डांट से नाराज होकर युवती ने लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सैदपुर पुल से नहर में छलांग लगा दी। सोमवार दोपहर नहर में छलांग लगाने से पहले युवती ने पिता को फोन कर खुदकुशी करने की बात भी कही। पुलिस और परिजन गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश करा रहे हैं। हालांकि कोई सुराग नहीं मिला है।
शहर काेतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुमाइशपुरवा निवासी इकरा (20) स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही उसने फीजियोथेरैपी करना भी सीख लिया था। ऑन कॉल वह फीजियोथेरेपी करने भी जाती थी। पित कफील के मुताबिक सोमवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे किसी के मोबाइल से इकरा ने उन्हें कॉल की।
बताया कि वह सैदपुर पुल पर खड़ी है और नहर में कूदकर खुदकुशी कर रही है। इसकी जानकारी पर परिजन वहां पहुंचे तो उसकी साइकिल खड़ी मिली। पिता कफील का कहा है कि उन्होंने इकरा को मोबाइल फोन ज्यादा चलाने से मना किया था। इसको लेकर वह नाराज हो गई थी।
विज्ञापन
वह सोमवार को साइकिल से घर से जरूरी काम से जाने की बात कहकर निकली थी और बाद में फोन पर नहर में कूदने से पहले खुदकुशी के लिए आने की बात कही। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। ग्रामीणों, परिजनों और गोताखोरों की मदद से इकरा की तलाश कराई जा रही है।