फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bets wrestlers in wrestling show

कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए दांव

Tue, 24 Feb 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 24 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bets wrestlers in wrestling show

नुमाइश मेला के रामलीला के मैदान पर सोमवार से तीन

विज्ञापन
दिवसीय दंगल की शुरुआत हुई, जिसमें कई आयु वर्ग और आसपास के जिले तथा प्रदेशों से आए पहलवानों ने दांव पेंच आजमाए।

कई पहलवानों के बीच हुए दंगल में सामने वाले को चारों खाने चित कर जीत दर्ज कराई तो कई कुश्तियों में दोनों ही पहलवान एक दूसरे पर भारी पड़े और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हो गया। दंगल का दर्शकों को जमकर लुफ्त उठाया।

नुमाइश लीला के मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रतिवर्ष की भांति दंगल की प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें जिले के अतिरिक्त गैर जनपदों से आए पहलवानों ने तो दम दिखाया, वहीं कई चक्रों में हुए दंगल में पहलवानों ने जमकर दांव पेंच आजमाए।

पहले दिन दंगल की शुरुआत पर नुमाइश पुरवा के निहाल ने सुभाष नगर के रजनीश वर्मा को हराया। नुमाइशपुरवा के सचिन ने वहीं के मो. कैफ को चित किया। कौशलपुरी के सचिन ने सुभाष नगर के हिमांशु प्रजापति को हराया। सुभाष नगर के अंकित ने वहीं के मोनू को हराया, समुदा के जालिम ने जोगीपुर के राम गोपाल को हराया।

जोगीपुर के रामनीस ने सुभाष नगर के जीतू को हराया। जोगीपुर के रामनीस ने वहीं के यूनुस को हराया। अयोध्या के बबलू ने इलाहाबाद के राजवीर को हराया। अयोध्या के बजरंगी ने झांसी के शिवकुमार को हराया जबकि बिल्हौर के तुलसीराम ने रायबरेली के रमेश को हराकर कुश्ती जीती।

कई कुश्तियां बराबर पर रहीं। इनमें कन्हैया व गुड्डू,  मान सिंह व कृपा शंकर, अंशुल व अरविंद, शिव सिंह व  रामदेव, राजवीर व शिव विलास, मोहन सिंह व भीम, संदीप राणा व भीम, मोहर सिंह व बजरंगी बाबा, अंसुल व भूपेंद्र, बबलू व राजकुमार, देव मिश्रा व सोनू वर्मा तथा सचिन व अंकित बीच हुई कुश्ती बराबर पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed