फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   beriyaghat mela got state level

बेरियाघाट मेला को मिला राजकीय मेले का दर्जा

Wed, 13 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
beriyaghat mela got state level
हरदोई। जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। मल्लावां विकास खंड अंतर्गत गंगा किनारे बेरियाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले पांच दिवसीय मेले को क्षेत्रीय विधायक के प्रस्ताव पर राजकीय घोषित कर दिया गया है। अब बेरियाघाट पर लगने वाले मेले पर आने वाला खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। जनपद में गंगा किनारे कई घाट हैं, लेकिन तीन घाट महत्वपूर्ण हैं। इनमें बिलग्राम तहसील और ब्लाक अंतर्गत राजघाट के अलावा मल्लावां विकास खंड अंतर्गत बेरियाघाट शामिल हैं। सवायजपुर तहसील क्षेत्र में आने वाले चियासरघाट को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। तीनों ही घाटों पर गंगा स्नान होता है। बिलग्राम मल्लावां क्षेत्र से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू ने बेरियाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगने वाले मेले को राजकीय मेला घोषित करने का प्रस्ताव शासन को दिया था।
विज्ञापन

इस पर शासन ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी। डीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने अब बेरियाघाट मेले को राजकीय घोषित कर दिया है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया। बुधवार को शासनादेश आ गया। विधायक आशीष सिंह आशू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि ये पूरे जिले के लिए ऐतिहासिक है। इससे पहले तक जनपद में कोई भी मेला राजकीय मेला घोषित नहीं था। उन्होंने कहा कि राजकीय मेला घोषित होने पर अब बेरियाघाट पर पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

अब मेले में ये सुविधाएं मिलेंगी
- मेला क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पर आठ लाख रुपये खर्च होने का प्रस्ताव।
- मेला परिसर में अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के लिए एक लाख रुपये का प्रस्ताव।
- मेले में धार्मिक आयोजन के लिए छह लाख रुपये व्यय करने का प्रस्ताव।
- भव्य गंगा आरती की व्यवस्था किए जाने का प्राविधान भी है। इस पर साढ़े तीन लाख रुपये खर्च होना प्रस्तावित है।
- स्नान घाट को सुरक्षित बनाने के लिए तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- टेंट, फर्नीचर, स्विस कॉटेज आदि पर भी ढाई लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव।
- पेयजल आपूर्ति के लिए डेढ़ लाख रुपये का प्रस्ताव।
- गोताखोरों की व्यवस्था के लिए 30 हजार रुपये खर्च होंगे।
- बेरियाघाट पर अस्थायी मार्ग और चकरप्लेट का निर्माण कराने को साढ़े छह लाख रुपये प्रस्तावित है।
अब बेरियाघाट पर पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी : विधायक
सोमवार और मंगलवार रात विधायक आशीष सिंह आशू ने बेरियाघाट पहुंचकर गंगा की महाआरती की थी। इसके कुछ देर बाद ही विधायक आशीष सिंह आशू को बेरियाघाट का मेला राजकीय मेला घोषित किए जाने की जानकारी फोन पर मिली। विधायक के छोटे भाई आलोक सिंह नीलू ने चार वर्ष पूर्व बेरियाघाट पर गंगा आरती शुरू कराई थी, दो वर्ष पहले उनके दिवंगत होने के बाद विधायक ने ये सिलसिला जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed