फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Beneficiaries of old-age and destitute women's pensions will be identified for the 'Ayushman Bhava' scheme.

Hardoi News: आयुष्मान भव के लिए चिह्नित किए जाएंगे वृद्धावस्था और निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थी

Sun, 21 Jun 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of old-age and destitute women's pensions will be identified for the 'Ayushman Bhava' scheme.
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई घोषणा के बाद जिले में आयुष्मान भव के लिए वृद्धावस्था और निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थी चिह्नित किए जाएंगे। आयुष्मान भारत योजना में पहले से लाभ पा रहे पेंशन के लाभार्थियों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद पात्रों को सूचीबद्ध किया जाएगा ताकि उन लाभार्थियों के अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनवाए जा सकें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में वृद्धावस्था पेंशन और निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों की पेंशन 500 रुपये बढ़ाकर 1,500 रुपये मासिक किए जाने का जिक्र किया है। इसी में बुजुर्गों और निराश्रित महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की भी बात कही है। जिले में वृद्धावस्था पेंशन के 1,69,105 लाभार्थी हैं जबकि 1,03,388 निराश्रित महिला पेंशन पा रही हैं। इन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए जाने हैं।
विज्ञापन

बताया कि वृद्धावस्था पेंशन में 60 साल व इससे अधिक आयु के बुजुर्ग पेंशन पा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना में 70 साल व इससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को पहले से ही शामिल किया गया है। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना में पहले ही जुड़े बुजुर्गों का डाटा भी जुटाया जाएगा ताकि पेंशन पा रहे बाकी बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जा सकें। ऐसे ही निराश्रित महिला पेंशन योजना में भी लाभार्थियों की छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पेंशन पा रहे बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं के लिए योजना कारगर और लाभकारी सिद्ध होगी। इससे बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को बीमारी के दौरान उपचार की सुविधा और सहूलियत मिल सकेगी जिससे वह लोग किसी के आश्रित और उपचार से वंचित नहीं हो सकेंगे। आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिल रही है। -संजय कुमार निगम, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed