फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Began a hunger strike to arrest

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को भूख हड़ताल शुरू

Fri, 30 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 30 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Began a hunger strike to arrest

कछौना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव गायब करने के

विज्ञापन
मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को धरने पर बैठे परिवार ने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक अफसरों की ड्योढ़ी पर डटे रहने की चेतावनी दी है। वहीं कड़ाके की ठंड के बावजूद अभी तक भूख हड़ताल पर बैठे परिवार का पुरसाहाल लेने कोई अफसर नहीं पहुंचा है।

कलक्ट्रेट में अफसरों से न्याय की आस में गुरुवार को आए कछौना क्षेत्र के ग्राम बहदिन निवासी मंगा पुत्र छेदा परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। मंगा ने बताया कि उसका पौत्र रामजीवन की हत्या कर उसका शव गायब कर दिया गया है। आरोप लगाया कि उसके पौत्र की हत्या बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम अरसेलिया भूड़ निवासी एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदार ने कर दी।

जिसकी रिपोर्ट बेनीगंज थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी राम प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पर दूसरे आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि, मामले की जांच बेनीगंज थाने से पिहानी थाने को स्थानांतरित कर दी गई है, पर अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है।

वहीं अब उसके ऊपर दूसरे आरोपी की ओर से सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी होने तक भूख हड़ताल करेंगे। वहीं परिवार कड़ाके की ठंड में डीएम कार्यालय के सामने बैठा हुआ है, पर अभी तक कोई अफसर हाल जानने नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed