फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Became aware of the arrival of the governor on road

हाकिम के आने की भनक पर बन गई सड़क

Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Became aware of the arrival of the governor on road
सड़क - फोटो : अमर उजाला

मल्लावां। सालों से जर्जर पड़ी गंजजलालाबाद जीआईसी को जाने वाली सड़क मुख्य सचिव के दौरे की खबर लगते ही रातों रात पीडब्ल्यूडी ने बनवा दी। इसके पहले गांव के लोगों ने दर्जनों बार गुहार लगाई थी तब अफसर बजट न होने की बात कहकर टाल देते थे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन का बुधवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके अलावा उनका हरदोई मल्लावां ब्लॉक के गंजजलालाबाद में निर्माणाधीन जीआईसी निरीक्षण का कार्यक्रम भी तय हो गया। ये खबर लगते ही पीडब्लूडी अधिकारी हरकत में आ गए। संपर्क मार्ग से कालेज तक जाने वाली सड़क बनाने का काम रात में ही शुरू कर दिया गया। रातभर में सड़क बनकर तैयार कर दी गई।
विज्ञापन


कुछ घंटों पहले जिस रास्ते पर कीचड़ के कारण निकलना मुश्किल था अब वह चकाचक हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि गर्मियों में भी इस सड़क पर जलभराव रहता था। गांव के अखिलेश कटियार, बबलू, अमरीश, शिवकुमार, सतेंद्र और राजेश ने बताया कि दर्जनों बार लोक निर्माण विभाग अधिकारियों से शिकायत की लेकिन मरम्मत नहीं हुई। पहले अधिकारी बजट का रोना रोते थे, अब आला अधिकारी के दौरे की भनक लगते ही बजट कहां से आ गया। इससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारी काम करने में लापरवाही बरतते हैं। मुख्यसचिव का दौरा भले ही टल गया लेकिन गांव की सड़क बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed