{"_id":"57c08c184f1c1bd539d4f26f","slug":"bdra-lashed-to-zoom-crop-received-oxygen","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूम के बरसे बदरा, फसलों को मिली आक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूम के बरसे बदरा, फसलों को मिली आक्सीजन
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बारिश से हुआ आनंद सिनेमा रोड पर जलभराव ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। दोपहर बाद अचानक तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के साथ आई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। 25 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस बीच कलेक्ट्रेट, कचहरी, आनंद सिनेमा रोड से लेकर अन्य स्थानों पर नाले उफनाकर सड़क पर आ गए । बारिश थमने के बाद फुटपाथों से लेकर सड़कों पर पानी भरा रहा ।
विज्ञापन
गुरुवार को भी जिले में 25 मिली मीटर बारिश हुई थी। दो दिन में में 50 मिली मीटर पानी बरसने से धान आदि फसलों के लिए आक्सीजन माना जा रहा है। मौसम वेध शाला के प्रभारी जयशंकर मिश्रा ने बताया कि अगस्त महीने में औसतन 250 मिलीमीटर बारिश का अनुमान था। लेकिन 24 अगस्त तक महज 55 मिली मीटर बारिश होने से खेती-किसानी को लेकर चिंता के बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन
गुरुवार और शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने किसानों को राहत दी है अभी भी अगस्त महीना खत्म होने में चार दिन शेष हैं। अब तक 105 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस महीने में सामान्य बारिश का औसत पूरा होने के लिए 150 मिली मीटर बारिश की दरकार है ।
विज्ञापन