फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bdra lashed to zoom, crop received oxygen

झूम के बरसे बदरा, फसलों को मिली आक्सीजन

Sat, 27 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sat, 27 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bdra lashed to zoom, crop received oxygen
बारिश से हुआ आनंद सिनेमा रोड पर जलभराव । - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। दोपहर बाद अचानक तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के साथ आई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। 25 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस बीच कलेक्ट्रेट, कचहरी, आनंद सिनेमा रोड से लेकर अन्य स्थानों पर नाले उफनाकर सड़क पर आ गए । बारिश थमने के बाद फुटपाथों से लेकर सड़कों पर पानी भरा रहा ।  

विज्ञापन


गुरुवार को भी जिले में 25 मिली मीटर बारिश हुई थी। दो दिन में में 50 मिली मीटर  पानी बरसने से धान आदि फसलों के लिए आक्सीजन माना जा रहा है।  मौसम वेध शाला के प्रभारी जयशंकर मिश्रा ने बताया कि अगस्त महीने में औसतन 250 मिलीमीटर बारिश का अनुमान था। लेकिन 24 अगस्त तक महज 55 मिली मीटर बारिश होने से खेती-किसानी को लेकर चिंता के बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन


गुरुवार और शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने किसानों को राहत दी है अभी भी अगस्त महीना खत्म होने में चार दिन शेष हैं। अब तक 105 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस महीने में सामान्य बारिश का औसत पूरा होने के लिए 150 मिली मीटर बारिश की दरकार है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed