{"_id":"2f3609c9f680df4bdcc093c1d409d16e","slug":"bdo-in-default-of-pension-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन खाता न देने पर बीडीओ, ईओ नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन खाता न देने पर बीडीओ, ईओ नपेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी और वृद्धावस्था पेंशन के करीब 26 हजार खाते
विज्ञापन
सही कराने में हीलाहवाली पर अब जिम्मेदारों पर कार्यवाही हो सकती है। ग्राम
पंचायतों, पालिका तथा पंचायतों से सही खाता न आने पर सीडीओ ने शुक्रवार की
शाम तक का समय बीडीओ, ईओ को समाज कल्याण कार्यालय में निर्धारित समय तक
डाटा जमा करने के निर्देश देते हुए अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की
चेतावनी दी है।
दलालों पर रोकथाम को अब शासन ने पेंशन की धनराशि का स्थानांतरण ई-एफएमएम से पात्रों के खातों में ही करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सभी पात्रों के खाते लेकर उनको फीड करवा दिया गया, पर जब शासन स्तर से धनराशि भेजी गई तो समाजवादी पेंशन के 9091 खाते और वृद्धावस्था पेंशन के 16947 खाते गलत होने से बैंकों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया।
बैंकों ने पेंशन खातों को रिजेक्ट कर सूचियां समाज कल्याण कार्यालय को भेज दी। सूचियां आने के बाद समाज कल्याण अधिकारी ने अफसरों के संज्ञान में खातों का दोबारा सत्यापन कराने को बीडीओ और ईओ को कंप्यूटराइज्ड सूचियां दे दी गई।
अफसरों को खातों का नंबर व पात्र के नाम का सत्यापन कराने को एक सप्ताह का समय दिया गया था, पर कई दिन बीत चुके हैं। उधर, शासन से भी लगातार खाते मांगे जा रहे हैं। सीडीओ संदीप कौर ने समीक्षा की तो अभी किसी भी बीडीओ और ईओ द्वारा सूचियां न देने की बात सामने आई।
इस पर सीडीओ ने 27 मार्च की शाम सात बजे तक का समय निर्धारित करते हुए सत्यापित सूचियां भेजने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव को सभी को निर्देशित करने को कहा है।