{"_id":"69064598d51abc50b1074ac1","slug":"bdo-asked-for-an-answer-one-days-salary-of-ten-employees-withheld-hardoi-news-c-213-1-hra1001-139653-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बीडीओ से जवाब तलब, दस कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बीडीओ से जवाब तलब, दस कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
हरदोई। मुख्यमंत्री आवास योजना में ढिलाई पर कोथावां के बीडीओ से जवाब तलब किया गया है। वहीं, गैरहाजिरी और लापरवाही पर दस पंचायत कर्मियों के एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है। जिला ग्राम विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य ने विकास खंड कोथावां का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आवास योजना के संचालन में लापरवाही और गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की।
परियोजना निदेशक ने बताया कि विकास खंड कोथावां का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण और समीक्षा में पाया गया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के संचालन के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों का पंचायत सचिव पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बीडीओ से कहा कि सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन ठीक प्रकार से कराया जाए। लक्ष्य की पूर्ति समय से कराई जाए। पात्रता की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाए। बताया कि बीडीओ से जवाब तलब किया गया है। निर्देश दिए कि आवास योजना की पत्रावली और प्रस्ताव तीन दिन के अंदर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।
बताया कि गैरहाजिरी और आवास योजना में लापरवाही पर पंचायत सचिव कमल तिवारी, कुलदीप कुमार गौतम, राजेश त्यागी, सुजीत बाबू, सुंदरलाल, सुनीता वर्मा, संतोष कुमार, आनंद कुमार गौतम, सुशील कुमार और रामकुमार गौतम के 31 अक्तूबर के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है।