फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BCV panels burnt in fire, power cut in 150 villages

Hardoi News: आग से बीसीवी पैनल जले, 150 गांव की बिजली गुल

Fri, 07 Jun 2024 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
BCV panels burnt in fire, power cut in 150 villages
हरियावां। विद्युत उपकेंद्र में गुरुवार रात बीसीवी पैनल में आग लग गई। इससे उपकेंद्र पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

फायर कर्मियोंं ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पैनल जलने से पूरा उपकेंद्र बंद हो गया। इससे 150 गांव की आपूर्ति ठप हो गई। इससे 10 हजार उपभोक्ता प्रभावित रहे। उपभोक्ताओं को पूरी रात बिना बिजली के रहना पड़ा। करीब 18 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विद्युत उपकेंद्र पर लगे बरगांव और सधिनवां फीडर के बीसीवी पैनल में गुरुवार रात आठ बजे अचानक आग लग गई। आग से उपकेंद्र में भगदड़ मच गई। उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेज होती गई। कर्मचारियों ने आवासीय गांधी आवासीय विद्यालय के अग्निशमन यंत्र लगाकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग शांत नहीं हुई। इस पर 112 पर सूचना दी गई। सूचना के बाद फायर कर्मी उपकेंद्र पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग से पूरा उपकेंद्र बंद हो गया। इससे 150 गांव के 10 हजार उपभोक्ता परेशान रहे। 19 घंटे बाद शुक्रवार शाम पांच बजे उपकेंद्र के दो फीडर की आपूर्ति शुरू हो सकी। बरगांव और संधिनावा फीडर की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। जेई मुकुंद राय ने बताया कि दो फीडर की सफाई करके चालू कर दिया जाएगा। आग से जलने वाले दो फीडर से जुड़े क्षेत्र में शनिवार को आपूर्ति शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र पर लगे बीसीवी पैनल पहले से खराब थे, जिसको बदलने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जा चुका है। मगर उनको बदला नहीं गया। इससे गर्मी में ओवरलोडिंग के कारण आग लग गई।


विद्युत उपकेंद्रों पर आकस्मिक समय के लिए अग्निशमन यंत्र के लगाए जाने के निर्देश हैं। मगर जब उपकेंद्र पर आग लगी तो उपकेंद्र पर अग्निशमन यंत्र नहीं थे। कर्मचारी आवासीय कस्तूरबा विद्यालय और पेट्रोल पंप पर अग्निशमन यंत्र लेने के लिए दौड़े। अगर उपकेंद्र पर अग्निशमन यंत्र होते तो आग को जल्द काबू में किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed