फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bats cut off city's electricity, people worried

Hardoi News: चमगादड़ ने गुल की शहर की बिजली, परेशान हुए लोग

Sun, 27 Aug 2023 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bats cut off city's electricity, people worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। रविवार की शाम मेन लाइन से चमगादड़ टकरा गया। इससे शहर के दो उपकेंद्र बंद हो गया। आधा शहर अंधेरे में डूब गया। बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। इससे अलावा शनिवार की रात और रविवार को बिजली कई बार एक से दो घंटे गायब रही।
शहर में बिजली आपूर्ति 220 केवीए मन्नापुरवा उपकेंद्र से 33 केवीए के आठ उपकेंद्र को की जाती है। रविवार की शाम को सात बजे मन्नापुरवा से सिटी उपकेंद्र को आने वाली मेनलाइन से चमगादड़ टकरा गया। इससे सिटी विद्युत उपकेंद्र और कोयल बाग उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े 17 हजार बिजली उपभोक्ताओं का परेशान होना पड़ा। करीब एक घंटा बाद बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार की रात सिटी उपकेंद्र से जुड़े सिनेमा रोड फीडर की आपूर्ति रात दो बजे बंद हो गई थी, जो सुबह चार बजे बहाल हुई। उसके बाद रविवार की सुबह छह बजे फिर बिजली गुल हो गई, जो आठ बजे के बाद आई। रात में बिजली गुल हाेने से जहां लोगों की नींद में खलल पड़ी। वहीं सुबह बिजली न होने से पेयजल की समस्या से लोग परेशान हुए। अवर अभियंता आलोक रावत ने बताया कि शाम को चमगादड़ मेन लाइन से टकरा गया था। इससे लाइन बंद हो गई थी। उसे शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की गुल हुई बिजली: जिला अस्पताल की आपूर्ति के लिए अलग से फीडर बना हुआ है। जिससे चौबीस घंटे आपूर्ति दी जाती है। इसके बावजूद रविवार की सुबह जिला अस्पताल की आकस्मिक कक्ष की बिजली आधा घंटा बंद रही। इससे मरीज व तीमारदार परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed