{"_id":"5fe4d4438ebc3e3d990cacce","slug":"bar-association-hardoi-ashok-becomes-president-karmaveer-mahasimha-hardoi-news-knp601941921","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन हरदोई : अशोक बने अध्यक्ष, कर्मवीर महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन हरदोई : अशोक बने अध्यक्ष, कर्मवीर महामंत्री
विज्ञापन
फोटो-57-अध्यक्ष पद पर विजयी अशोक कुमार द्विवेदी समर्थक अधिवक्ताओं के साथ। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार द्विवेदी विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविंद्र सिंह परमार को 202 वोटों से हराया। अशोक कुमार द्विवेदी को 487 और परमार को 285 वोट मिल मिले। अशोक द्विवेदी पूर्व में बार एसोसिएशन के महामंत्री भी रह चुके हैं। अध्यक्ष के बाद सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले महामंत्री पद पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान को विजयी घोषित किया गया। कर्मवीर को 485 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आदर्श कुमार पांडेय को 426 वोट मिले। महामंत्री पद पर सुधीर कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 144 वोट मिले।
बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रीकृष्ण राजवंशी कड़े मुकाबले में छह वोटों से चुनाव जीते। उन्हें 326 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश कुमार वाजपेयी को 320 वोट मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों पर अमित श्रीवास्तव 320 वोट पाकर, और शिव मोहन शुक्ला 300 वोट पाकर जीत हासिल करने में सफल रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजपाल गुप्ता ने अरविंद कुमार सिंह को 117 वोटों से हराया।
कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार पांडेय ने राम प्रताप यादव को 135 वोटों के अंतर से हराया। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर गिरीश कुमार मिश्रा ने अजीत अवस्थी को 58 वोटों से हराया। संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद पर सुनील कुमार शुक्ला ने धीरेंद्र कुमार सिंह को 31 वोटों के पराजित किया। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर सल्तनत फातिमा को जीत हासिल हुई उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय कुमार गुप्ता को 66 वोटों से हराया।
विज्ञापन
कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य पद पर महामहिमा श्रीवास्तव 649 वोट, अखिलेश कुमार सिंह 596 वोट, विनीत कुमार वाजपेयी 577 वोट, जगत प्रकाश 574 वोट, जितेंद्र कुमार वाजपेयी 527 वोट और ओम कुमार 499 वोट पाकर विजेता बने। कार्यकारिणी सदस्य पद पर समता शर्मा 603 वोट, महेश प्रकाश गुप्ता 549 वोट, महेंद्र सिंह 512 वोट, हरि प्रकाश श्रीवास्तव 509 वोट, धीरेश कुमार सिंह तोमर 504 वोट और शैलेंद्र कुमार सिंह राठौर 460 वोट पाकर निर्वाचित घोषित किए गए।