फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bar Association elections: Ramendra becomes president, Anil general secretary

बार एसोसिएशन चुनाव : रामेंद्र बने अध्यक्ष, अनिल महामंत्री

Fri, 20 Dec 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 20 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bar Association elections: Ramendra becomes president, Anil general secretary
फोटो-30-समर्थकों से घिरे बार एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर और महामंत्री अनिल मिश्रा। संवाद
विज्ञापन

फोटो-31- बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर निर्वाचित अधिवक्ता। संवाद
- बार एसोसिएशन के 22 पदों के लिए कुल 63 उम्मीदवार मैदान में थे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बेहद प्रतिष्ठित बार एसोसिएशन के चुनाव में बृहस्पतिवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना हुई। देर शाम परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर रामेंद्र सिंह तोमर ने जीत हासिल की है। महामंत्री पद पर अनिल मिश्रा को विजेता घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विजेताओं के समर्थकों ने आतिशबाजी की।
बार एसोसिएशन के 22 पदों के लिए कुल 63 उम्मीदवार मैदान में थे। सबसे अहम माना जाने वाला अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला था। इस पद पर रामेंद्र सिंह तोमर 765 वोट पाकर विजयी हुए हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेपी त्रिवेदी को 289 वोटों से हराया। जेपी त्रिवेदी को 476 वोट मिले। तीसरे उम्मीदवार अवनिकांत वाजपेयी को महज 94 वोट मिले।
विज्ञापन

महामंत्री पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। अनिल कुमार मिश्रा ने 397 वोट हासिल कर जीत पाई है। निकटतम प्रतिद्वंद्वी पंकज कुमार सिंह सोमवंशी को 377 वोट मिले। हार जीत का अंतर 20 वोटों का रहा। महामंत्री पद पर सुधीर यादव को 324, दिनेश प्रताप सिंह को 139, लाल बिहारी दीक्षित को 68 और सर्वेंद्र कुमार सिंह राजपूत को 15 वोट मिले। महामंत्री पद के लिए डाले गए वोटों में से 18 वोट अवैध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर प्रतिमा मिश्रा 867 वोट पाकर जीतीं। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी अनुराधा अग्रवाल रहीं, जिन्हें 351 वोट मिले। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर वीरेंद्र कुमार को 495 वोट मिले और वह 16 वोट से जीते। निकटतम प्रतिद्वंदी गोविंद दीक्षित को 479 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर 498 वोट पाकर रामप्रताप यादव विजयी रहे। उन्होंने अरविंद कुमार सिंह को 145 वोटों से हराया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 396 वोट पाकर जय प्रकाश गुप्ता 25 वोटों से जीते है। प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार कुशवाहा को 371 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के पद पर 497 वोट पाकर प्रशांत मिश्रा ( सत्यम) निर्वाचित हुए। उन्होंने धर्मेंद्र कुमार को 43 वोटों से हराया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य पद पर महामहिमा श्रीवास्तव, शिव मोहन शुक्ला, देवेंद्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह सोमवंशी, अनिल कुमार गुप्ता, अश्वनी कुमार शुक्ला विजयी हुए हैं।
कार्यकारिणी के कनिष्ठ सदस्य के पद पर नितिन गुप्ता, अमृता सिंह, सौरभ मिश्रा, राहुल कनौजिया, रविशंकर पांडेय,सतीश कुमार शुक्ला विजेता घोषित किए गए हैं। इस दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार और सीओ सिटी अंकित मिश्रा गश्त करते रहे। शहर कोतवाल नारायण कुशवाहा समेत कई थानों के प्रभारी भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।


इनसेट
पिछले चुनाव के दोनों उपविजेता इस बार बने विजेता
गत वर्ष हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रामेंद्र सिंह तोमर ने जोर आजमाइश की थी। वह केडी शुक्ला टुल्लू बाबू से सात वोट से हार गए थे। इस बार वह लंबे अंतर से प्रतिद्वंद्वी को हराकर अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे। इसी तरह महामंत्री पद पर पिछले चुनाव में अनिल मिश्रा ने आजमाइश की थी, लेकिन वह महेंद्र प्रताप सिंह से हार गए थे। इस बार अनिल मिश्रा चुनाव जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed