फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bar Association elections: president and ultimate conquest became general secretary Prakash

बार एसोसिएशन चुनाव: विजय अध्यक्ष और परम प्रकाश बने महामंत्री

Sat, 24 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 24 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bar Association elections: president and ultimate conquest became general secretary Prakash
जीत के बाद भाजपा का झंडालगी खुली जीप में जुलूस निकालते अध्यक्ष विजय प्रताप, महामंत्री परमप्रकाश और अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई।  जिला बार एसोसिएशन चुनाव में इस पर सहानुभुति की आंधी चली। कई बार से चुनाव हार रहे विजय प्रताप द्विवेदी ने अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में 26 वोटों से जीत हासिल की। महामंत्री पद पर पिछला चुनाव हारे परम प्रकाश अगिभनहोत्री ने रिकार्ड 301 मतों से जीत हासिल की। विजय ने कुलभूषण को और परम ने प्रमोद को पराजित किया। दिनेश अस्थाना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव व विवेक उपाध्यक्ष और आलोक कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने। वकीलों ने कोष की जिम्मेदारी ओमशंकर को सौंपी। जीत के बाद ढोल के थाप पर जश्न मना और खूब अमीर-गुलाल उड़ाया गया। 

विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन 2017 के चुनाव की मतगणना सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई। करीब साढे़ ग्यारह घंटे तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद पर विजय प्रताप द्विवेदी को विजयी घोषित किया गया। 356 वोट हासिल कर उन्होंने पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण सिंह को 26 वोटों से शिकस्त दी। 323 वोट लेकर जगन्नाथ प्रसाद राजवंशी तीसरे स्थान पर रहे। महामंत्री पद पर परमप्रकाश अगिभनहोत्री ने 724 वोट लेकर रिकार्ड जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार वर्मा को 301 वोट से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन

 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र अस्थाना ने राजीव कुमार सिंह चंदेल को 246 वोटों से पराजित किया। दिनेश को 616 और चंदेल को 370 वोट मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों पर जीत का सेहरा राजीव कुमार मिश्र और विवेक कुमार मौर्य के सिर बंधा। राजीव ने 575 व विवेक ने 409 मत वोट हासिल किए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद की कुर्सी पर आलोक गुप्ता ने कब्जा किया। उन्होंने 508 वोट लेकर जितेंद्र तिवारी को 166 मतों से पराजित किया। ओमशंकर कटियार 411 ने वोट हासिल कर कोषाध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र पाल सिंह को 306 मत मिले। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर शहाब हसन उर्फ शाबू, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर दुर्गेश कुमार उर्फ अतुल अग्निहोत्री और संयुक्त मंत्री प्रशासन पर प्रदीप कुमार गुप्ता विजयी हुई। शाबू को 690, दुर्गेश को 607 और प्रदीप 511 वोट मिले। कार्यकारिणी सदस्य पद पर अनीता तिवारी, अंकुर गुप्ता, पवन कुमार राजपूत, मीना सिंह , सुधांशू श्रीवास्तव और सतीश शुक्ला ने जीत हासिल की। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर केके अवस्थी, विजय बहादुर सिंह, जितेंद्र वाजपेयी, अजय कुमार मिश्र, श्रवण कुमार अवस्थी, कमल किशोर द्विवेदी और दिनेश चंद्र पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। जीते पदाधिकारियों का समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed