{"_id":"9b027b58e162be706731397979fd704c","slug":"banks-will-forward-the-e-mail-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-मेल से फारवर्ड होंगी बैंकों को समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-मेल से फारवर्ड होंगी बैंकों को समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
कुकिंग गैस सब्सिडी के लिए बैंक एकाउंट नंबरों में
विज्ञापन
आधार कार्ड की फीडिंग से लेकर नान आधार कार्ड वाले उपभोक्ताओं के एलपीजी
आईडी फीडिंग को लेकर गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही बैंकों की शिकायतों के
बाद एलडीएम कार्यालय ने शिकायतों के निस्तारण को ई-मेल की व्यवस्था की है।
अब गैस एजेंसियों को संबंधित बैंक शाखा एवं उपभोक्ता का नाम तथा आधार कार्ड व बैंक एकाउंट संबंधी विवरण सहित समस्या का ब्योरा एलडीएम कार्यालय को ई-मेल पर भेजना होगा, ताकि ई-मेल को तत्काल संबंधित बैंक को फारवर्ड कर समस्या का समाधान कराया जा सके।
इस बाबत एलडीएम पीके सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं एवं गैस एजेंसियों द्वारा उनके मोबाइल फोन पर शिकायत की जाती है कि बैंकों में खाता लिंक नहीं हो पा रहा है। बिना विवरण के शिकायतों के निस्तारण को कैसे प्रयास किए जाएं, इसको लेकर ही उन्होंने सभी से मोबाइल पर फोन करने की बजाय समस्या का उल्लेख करते हुए उपभोक्ता का बैंक एकाउंट नंबर।
बैंक शाखा का नाम, गैस एजेंसी एवं गैस एलपीजी आईडी व आधार कार्ड आदि का नंबर ई-मेल करने की अपील की है, ताकि समस्याओं के निस्तारण का हर संभव प्रयास किए जा सके। उन्होंने बताया कि हर रोज बड़ी संख्या में उनके मोबाइल पर एजेंसियों एवं उपभोक्ताओं के फोन आते हैं, ऐसे मेें उन्होंने ई-मेल की व्यवस्था की है। मिलने वाले ई-मेल संबंधित बैंकों को निस्तारण को फारवर्ड किए जाएंगे।