{"_id":"5e4ec9e88ebc3ef2690f2675","slug":"bank-employi-hardoi-news-knp545919122","type":"story","status":"publish","title_hn":"न हुई सुनवाई तो एक अप्रैल से बैंकों पर होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न हुई सुनवाई तो एक अप्रैल से बैंकों पर होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन
bank employi
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। वेतन पुनरीक्षण और सेवा शर्तों को लेकर शीघ्र द्विपक्षीय समझौते की मांग को लेकर आंदोलनरत बैंक कर्मियों ने गुरुवार को रेलवेगंज स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांगें न माने जाने पर मार्च में तीन दिन की बैंक हड़ताल और पहली अप्रैल से अनिश्चितकालीन बैंक हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे डाली।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के स्थानीय संयोजक आरके पांडेय ने बैंक मैनेजमेंट पर यूनियंस की मांगों को लेकर शिथिलता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय श्रमायुक्त दिल्ली ने बैंक हड़ताल टालने की नीयत से बैंक मैनेजमेंट से यूनियन के साथ शीघ्र बातचीत शुरू करने का निर्देश दिया है। उसके बाद भी बैंक मैनेजमेंट की ओर से बातचीत की अभी कोई पहल नहीं हुई है। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय मामलों के विभाग ने भी बैंककर्मियों की मांगों को द्विपक्षीय मसला बताते हुए विवाद का हल बातचीत से करने को कहा है। बैंक कर्मी नेता क्षितिज पाठक ने कहा कि वह सब अगले सप्ताह क्षेत्रीय सांसद से मुलाकात करेंगे, उन्हें ज्ञापन देंगे और चाहेंगे कि वह हमारी बात सुने, समझें व वित्तमंत्री तक पहुचाएं। उन्होंने कहा कि बैंक हड़ताल वो सब बहुत मजबूरी में करते हैं, क्योंकि हड़ताल में वेतन कटौती हो जाती है। प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से अजय मेहरोत्रा, अनूप कुमार सिंह, वर्षा मेहरोत्रा, प्रिया रस्तोगी, आकांक्षा, मालती, रानी देवी, ममता सरोज, अनादि , रिषीपाल, देश दीपक, फरजान मुइज, पवन , श्याममोहन, कौशलेन्द्र शुक्ला, मयंक वर्मा, प्रियंका पाल, विभान्शू, अरविंद यादव, मोहन कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
हरदोई। होली के त्योहार के ठीक बाद 11, 12 व 13 मार्च को होने वाली 3 दिन की बैंक हड़ताल के चलते बैंकें लगातार छह दिन बंद रहने के आसार हैं। हड़ताल से ठीक एक दिन पहले 10 तारीख को होली अवकाश और ठीक बाद में 14 व 15 तारीख को दूसरा शनिवार और रविवार में अवकाश के चलते बैंकें बंद रहेंगी।