फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   band worker died in accident

पिकअप की टक्कर से बैंड कर्मी की मौत

Sun, 21 Apr 2019 12:02 AM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
band worker died in accident
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

 बैंड कंपनी में काम करने वाले दो युवकों को शुक्रवार रात कस्बे में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मोहिद्दीनपुर निवासी करन (18) पुत्र मिश्रीलाल शादी में रोड लाइट उठाने का काम करता था। शुक्रवार रात करन गंगारामपुर निवासी साथी नौशाद (18)  पुत्र मजीद के साथ कस्बे में एक शादी से घर लौट रहा था। हाईवे पर स्थित गेस्ट हाउस के सामने हरदोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में करन और नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने करन को मृत घोषित कर दिया। हालत नाजुक होने पर नौशाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिता मिश्रीलाल ने बताया कि करन तीन भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। उसकी एक बहन भी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed