फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ban on financial and administrative powers of Ubrikheda Pradhan

Hardoi News: उबरीखेड़ा प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक

Mon, 17 Nov 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ban on financial and administrative powers of Ubrikheda Pradhan
उबरीखेड़ा प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक
विज्ञापन

- डीएम ने जांच आख्या और प्रधान व पंचायत सचिव के जवाब के परीक्षण के बाद की कार्रवाई
- श्रम रोजगार उपायुक्त और आरईडी के अधिशासी अभियंता अंतिम जांच के लिए नामित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांव के विकास और भुगतान में गड़बड़ी पर डीएम अनुनय झा ने विकास खंड भरखनी की ग्राम पंचायत उबरीखेड़ा के प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है। उन्होंने ग्राम पंचायत की अंतिम जांच के लिए श्रम रोजगार उपायुक्त और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को नामित किया है।
डीएम ने यह कार्रवाई गांव निवासी अर्जित कुमार की शिकायत पर कराई गई जांच और प्रधान व पंचायत सचिव के जवाब के परीक्षण के बाद की है। बताया कि शिकायती पत्र पर उबरीखेड़ा की जांच सहकारिता के सहायक आयुक्त और लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता से कराई गई थी। जांच में प्रधान बृजपाल यादव, पंचायत सचिव अभिषेक सिंह से जवाब-तलब किया गया। जांच में इंटरलाकिंग में एक तरफ ही नाली बनी मिली। ऐसे ही तालाब की सफाई भी नहीं कराई गई थी। मीनू के मकान से राकेश के मकान तक खड़ंजा लगा है, पर नाली नहीं बनवाई गई है। गिरीश के मकान से होली तिराहे तक इंटरलाकिंग और नाली का काम भी ठीक नहीं मिला।
विज्ञापन

बताया कि प्रधान बृजपाल सिंह यादव के पंचायतीराज अधिनियम के तहत वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई है। जांच में दोषी पाए पंचायत सचिवों पर कार्रवाई के लिए डीडीओ और डीपीआरओ को लिखा गया है। वहीं जांच समिति से कहा गया है कि एक माह के अंदर अंतिम जांच रिपोर्ट प्राप्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed