{"_id":"68d4313055893badb90f2e69","slug":"balamu-kanpur-route-was-disrupted-for-45-minutes-after-a-tree-fell-on-the-railway-track-hardoi-news-c-213-1-hra1004-137890-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से पौन घंटे बाधित रहा बालामऊ-कानपुर रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से पौन घंटे बाधित रहा बालामऊ-कानपुर रूट
विज्ञापन
हरदोई। बालामऊ से कानपुर जाने वाले रूट पर मंगलवार शाम पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। सफीपुर से माखी ब्लॉक सेक्शन के बीच पेड़ गिरने से बालामऊ-कानपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन पौन घंटे तक बीच रास्ते खड़ी रही। इससे यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में परेशान होना पड़ा।
सफीपुर और माखी ब्लॉक सेक्शन के बीच मंगलवार शाम रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। बताया गया कि शाम लगभग सात बजकर 10 मिनट पर रेल पटरियों पर पेड़ गिर गया। जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और ट्रैक को साफ करने का कार्य शुरू कर दिया। करीब 45 मिनट के प्रयास के बाद शाम सात बजकर 55 मिनट पर पेड़ काटकर ट्रैक को दोबारा संचालन के लिए फिट घोषित किया गया। पेड़ गिरने से सीतापुर से कानपुर वाया बालामऊ पैसेंजर करीब पौन घंटे प्रभावित रही।
स्टेशन अधीक्षक एसए हैदर ने बताया कि सीतापुर से कानपुर की ओर वाया बालामऊ चल रही 54325 पैसेंजर ट्रेन को बीच रास्ते रोकना पड़ा था। लाइन साफ होने के बाद ट्रेन का संचालन किया जा सका। बताया कि भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए और बेहतर व्यवस्था की जाएगी। कई यात्री गंतव्य तक समय से न पहुंच पाने को लेकर नाराज दिखे। वहीं बच्चों और बुजुर्गों को लंबा इंतजार करना पड़ा।