फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Balamau-Shahjahanpur train timings changed, will run 15 minutes earlier

Hardoi News: बालामऊ-शाहजहांपुर ट्रेन का समय बदला, 15 मिनट पहले चलेगी

Thu, 29 Jan 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Balamau-Shahjahanpur train timings changed, will run 15 minutes earlier
हरदोई। रेलवे ने परिचालन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बालामऊ से शाहजहांपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन की समयसारिणी में संशोधन किया गया है। ट्रेन इन दिनों कोहरे के चलते अभी बंद है लेकिन रेलवे ने आधिकारिक सूचना जारी कर नया समय 30 जनवरी से प्रभावी कर दिया है।
विज्ञापन

बालामऊ से शाहजहांपुर के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। वर्तमान में यह ट्रेन एक दिसंबर से एक मार्च 2026 तक निरस्त चल रही है। वहीं, परिचालन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देशय से रेलवे ने अप दिशा में चलने वाली ट्रेन संख्या 54329 को अब पहले की तुलना में 15 मिनट पहले संचालित किया जाएगा। अब तक बालामऊ जंक्शन से बालामऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन का प्रस्थान समय शाम 06:25 बजे निर्धारित था।
विज्ञापन

अब समयसारिणी में बदलाव होने के बाद यह ट्रेन शाम 06:10 बजे बालामऊ जंक्शन से रवाना होगी। समय परिवर्तन का असर रास्ते के प्रमुख स्टेशनों पर भी पड़ेगा। अब तक यह ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन पर शाम 07:05 मिनट पर पहुंचती थी लेकिन संशोधित समय के अनुसार अब यह ट्रेन शाम 06:50 मिनट पर पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि मार्च में ट्रेन का संचालन दोबारा होने पर नई समयसारिणी लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed