फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bajrang dal took jan akrosh march

बजरंग दल ने निकाला जन आक्रोश मार्च

Wed, 16 Oct 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bajrang dal took jan akrosh march
-सिनेमा चौराहे पर प्रदर्शन करते बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
हरदोई। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दंपति और बच्चे की हत्या के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से जन आक्रोश मार्च निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

मार्च का नेतृत्व कर रहे विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार हत्यारों को संरक्षण दे रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित और नगर अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने कहा कि अब हद से ज्यादा हो गया, वहां की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष के नेतृत्व में लखनऊ चुंगी से सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहे से नुमाइश चौराहा होकर जन आक्रोश मार्च निकाला गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को सौंपा गया। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक निहित मिश्रा, जिला सह संयोजक अक्षता नंद मिश्रा, नगर मंत्री जय प्रकाश त्रिपाठी, हिमांशु गुप्ता, रामबहोरन मिश्रा, संजेश, बाबा प्रेमी, मूलाधार, मोनू कश्यप, सूरज कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कपिल देव यादव को सौंपा। इस मौके पर नैमिष श्रीवास्तव, शिवम शुक्ला, अरुण, गौरव मिश्रा, शिवप्रताप सिंह, नवीन यादव, पुरुषोत्तम शुक्ला, अभिनव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया। पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने और हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इस दौरान अशोक कुमार गुप्ता, पुनीत कनौजिया, अमित कश्यप, हर्षदीप मिश्रा, श्यामजी गुप्ता, सौरभ लाहौरी आदि मौजूद रहे।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बस अड्डा से नई तहसील तक जुलूस निकाला। तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त करने, बंधुप्रकाश पाल हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराकर हत्यारों को मृत्युदंड देने की मांग की। इस मौके पर शेखर पांडेय, दिनेश, योगेंद्र सिंह, सूरज पांडेय, शिवम, राजा, संगम गुप्ता, जितेंद्र, सुजीत आदि मौजूद रहे।

बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद हत्याकांड पर नाराजगी जता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान बजरंग दल के जिला प्रमुख विनीत वर्मा, धीरू भाई पटेल, आराध्या मिश्रा, अखिल कुमार, अजय कुमार, अनिल, आत्माराम, गोविंद, नितिन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed