{"_id":"0ffbde49dc45750b06524c71862afba1","slug":"bajayumo-was-furious-at-the-fundraising-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में धन उगाही पर भाजयुमो हुआ उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर में धन उगाही पर भाजयुमो हुआ उग्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 01 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों पर जनता से धन उगाही
विज्ञापन
और भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा शनिवार को भाजयुमो ने प्रदर्शन किया।
कलक्ट्रेट में नारेबाजी क रते हुए कार्यकर्ताओं ने सुधार न होने पर धरना
प्रदर्शन की चेतावनी दी। कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर
मजिस्ट्रेट को दिया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह के निर्देशन में तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में नारेबाजी की। कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है।
जो सुविधाएं जनता को निशुल्क अथवा कम शुल्क पर मिलनी चाहिए, पर एआरटीओ कार्यालय में उनका भारी भरकम मूल्य तय है। जिसको देने में यदि थोड़ी सी बहस की जाए तो कर्मचारी से लेकर दलाल गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी भी बिना सुविधा शुल्क लेकर कोई कार्य नहीं करते हैं।
ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर वाहन पंजीकरण तथा प्रदूषण सर्टिफिकेट और फिटनेस लेने तक जनता से उगाही होती है। कहा कि कार्यालय में अब सिर्फ भ्रष्टाचार ही चल रहा है, जिस पर लगाम लगाने की जरूरत है।
भाजयुमो ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह को देते हुए कार्यालय में सुधार की मांग की, जबकि कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर अर्जुन सिंह चंदेल, आलोक गुप्ता, राजीव पाल, वैभव सिंह, राम बहादुर सिंह, अजीत सिंह बब्बन, केशव अवस्थी आदि मौजूद थे।