{"_id":"60e9d0d08ebc3e9ead72b6ca","slug":"badra-got-cheated-again-hardoi-news-knp6393049110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दगा दे गए बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दगा दे गए बदरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शनिवार को बदली छाने से लोगों ने एक बार फिर बारिश की आस लगा ली, लेकिन कुछ ही देर बाद खिली धूप से लोग मायूस हो गए। मौसम वैज्ञानिक बोले बारिश की संभावनाएं लगातार बनी हुईं हैं, कभी भी बारिश हो सकती है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी और उमस बढ़ती जा रही है। इससे लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं। जनमानस ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी गर्मी से बेहाल हैं और बारिश का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार की सुबह बदली देखकर लोग बारिश की संभावनाएं जताने लगे, लेकिन दोपहर बाद खिली धूप ने फिर सभी के अरमान ठंडे कर दिए।
धूप निकलने के बाद एक बार फिर से लोग गर्मी व उमस में बिलबिलाने लगे। धूप और उमस बढ़ने से बिलबिलाए लोग छांव खोजते दिखे। धूप में निकलने के लिए विवश लोग गमछा, चश्मा आदि पहनकर ही निकले। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। कहा कि बारिश की संभावनाएं लगातार बनी हैं। शनिवार देर शाम से लेकर रविवार, सोमवार को भी बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं।