फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Badaun won the volleyball title

बदायूं ने जीता वॉलीबाल का खिताब

Thu, 17 Feb 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Badaun won the volleyball title
पिहानी। कस्बे के करावां तिराहे के निकट आयोजित पिहानी कप डे-नाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बदायूं ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजसेवी सैफ खान ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। बदायूं के दीपू को बेस्ट स्पेसर और पिहानी के अकमल को बेस्ट डिफेंसर के खिताब से नवाजा गया।
करावां तिराहे के निकट स्थित मैदान पर गुड्डू कुरैशी की ओर से आयोजित इस डे-नाइट प्रतियोगिता में शाम को अन्य मैचों के बाद रात को सेमीफाइनल मैच खेले गए।
शाम को बदायूं और पिहानी बी के बीच हुई बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले में पिहानी बी ने 2-15 और 3- 15 से जीत दर्ज की। लखनऊ और पिहानी बी के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

तीन सेट में हुए मैच में पहला सेट लखनऊ ने 13-15 से जीता। दूसरा सेट पिहानी बी ने 12-15 से जीत कर बराबरी कर ली। निर्णायक सेट में लखनऊ ने फिर 17-15 से बाजी मरकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी व पिहानी बी के बीच हुए पहले सेमीफाइनल में पिहानी बी ने 15-08 व 10-09 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में बदायूं ने लखनऊ को 12-15 व 4-15 के फर्क से शिकस्त दी।
बदायूं व पिहानी बी के बीच हुए फाइनल में बदायूं ने 12-15 व 9-15 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी सैफ खान ने विजेता बदायूं टीम के कप्तान सलमान व अन्य खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार से नवाजा।
उप विजेता पिहानी बी को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा गुड्डू कुरैशी, अब्दुल कादिर अंसारी, आलिम कुरैशी ने बदायूं के दीपक को बेस्ट स्पेसर एवं पिहानी को अकमल को बेस्ट डिफेंसर का पुरस्कार दिया।

कमेंट्री हुमायूं खां ने की। लाइनमैन अशजद थे। मुश्ताक ने स्कोरर की जिम्मेदारी निभाई। खेल के दौरान फुरकान मैनेजर, सिराज खां, फरीद कैफी, रेहान कुरैशी, नबी अहमद व वाहिद हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed