फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   baar

बार एसोसिएशन चुनाव में 94 फीसदी मतदान

Fri, 24 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
baar
फोटो-18-चुनाव में मतदान करने को लगी अधिवक्ताओं की लाइन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बार एसोसिएशन चुनाव में गुरुवार को हुए मतदान में 1306 मतदाताओं में से 1228 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बार के चुनाव में इस बार 94 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के 22 पदों के लिए इस बार कुल 67 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। गुरुवार सुबह 8 बजे से एल्डर्स कमेटी की देख रेख में मतदान शुरू हुआ। मतदान के पहले घंटे में काफी कम वोट पड़े। 9 बजे तक करीब 50 अधिवक्ताओं ने ही अपने वोट डाले। इसके बाद धीरे-धीरे वोटिंग बढ़ती गई। 10 बजे तक करीब 150 वोट पड़े। वहीं दोपहर 1 बजे तक 600 लोगों ने मतदान किया। भोजनावकाश के बाद शाम 4 बजे तक लगभग 1000 से अधिक अधिवक्ता अपना वोट डाल चुके थे। मतदान के आखिरी क्षणों में गति फिर कुछ धीमी हो गई। शाम 5 बजे तक कुल
विज्ञापन

1228 वोट पड़े। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को प्रत्याशियों के सामने एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष मनोहरलाल पाल, सदस्य वीरेंद्र सिंह सोमवंशी, इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, गिरीश चंद्र मिश्रा, श्रीकृष्ण राजवंशी ने सील किया। बैलेट बॉक्स शुक्रवार को दोबारा प्रत्याशियों के सामने खोले जाएंगे। जिसके बाद मतगणना होगी। मतदान के दौरान कई बार वोट डालने के लिए वकीलों की लंबी कतार भी लगती नजर आई। वहीं मतदान के लिए लाइन में लगे अधिवक्ताओं से प्रत्याशी व उनके समर्थक वोट की अपील करते भी नजर आए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक द्विवेदी व महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले मतपत्रों को पद के अनुसार अलग-अलग किया जाएगा। जिसके बाद कार्यकारिणी सदस्य पद से मतगणना शुरू होकर अंतिम परिणाम अध्यक्ष पद का आएगा।

फोटो-20-बैलेट बॉक्स में मतपत्र डालते अधिवक्ता। संवाद

फोटो-20-बैलेट बॉक्स में मतपत्र डालते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed