{"_id":"64b2f23b1f0675a9d606d554","slug":"ayushman-cards-have-been-made-for-three-lakh-families-hardoi-news-c-213-1-hra1003-699-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन लाख परिवारों के बनाए जा चुके हैं आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन लाख परिवारों के बनाए जा चुके हैं आयुष्मान कार्ड
Sun, 16 Jul 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। आयुष्मान कार्ड के लिए चयनित परिवारों की सूची से करीब तीन लाख लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान कार्ड के पंजीकरण में हरदोई प्रदेश में अव्वल स्थान पर बना हुआ है। इसी के साथ पंजीकरण के सापेक्ष 50 प्रतिशत के आयुष्मान कार्ड जारी नहीं हो पा रहे हैं। इससे जरूरतमंदों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन ने पंचायतीराज विभाग को भी लगाया है। मई माह में एक लाख आठ हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जून माह में भी एक लाख एक हजार कार्ड बनाए गए। इससे प्रदेश में प्रथम स्थान मिला। आयुष्मान भारत योजना के जिला कोऑर्डिनेटर विवेक मिश्रा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में परेशानी आ रही है कि रजिस्ट्रेशन होने के बाद 50 फीसदी आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।
बताया कि इसका कारण है कि आर्थिक सर्वेक्षण-2011 की सूची में नाम और आधार कार्ड के नाम में भिन्नता मिल रही है। पात्र परिवारों के पंजीकरण के लिए जिले में करीब 3000 से अधिक आशाओं व करीब 1200 से अधिक पंचायत सहायकों की टीम आयुष्मान कार्ड प्रतिदिन बना रही हैं।