{"_id":"661c1b1673dce2322f0c74eb","slug":"awareness-rally-taken-out-for-fire-prevention-hardoi-news-c-213-1-hra1002-113248-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आग से बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आग से बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली
Sun, 14 Apr 2024 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। अग्निशमन विभाग की ओर से अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर रविवार से अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू किया गया। इसके तहत जागरूकता रैली निकालकर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
सीतापुर मार्ग पर स्थिति अग्निशमन केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई, जो जिंदपीर चौराहा, जेल रोड, डीएम चौराहा, नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए बिलग्राम चुंगी पहुंची। वहां से लखनऊ चुंगी, दुल्लीचंद्र चौराहा, रेलवे गंज होते हुए जिंदपीर चौराहा से अग्निशमन केंद्र पहुंची।
रैली के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने राहगीर व दुकानदारों को पंफलेट वितरित किया। रैली में मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह, अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार कुमार, फायर मैन अंगदराव, मेहराज, अजय राना, जय शंकर, कुलदीप, सोनू, नितेश, अमित, अजय शुक्ला, आशीष सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्मृति दिवस पर हुई परेड
सवायजपुर/बिलग्राम (हरदोई)। सवायजपुर में फायर स्टेशन परिसर में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर परेड हुई। उसके बाद फायर स्टेशन प्रभारी चौहान गौतम ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली फायर स्टेशन से शुरू होकर रूपापुर, बसोहिया, कन्हारी, गौरखेड़ा, निजामपुर आदि स्थानों से होकर वापस केंद्र पर पहुंची।
पपेंद्र, नंदकिशोर, विजय, नरेश मौजूद रहे। अग्निशमन केंद्र बिलग्राम में स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कस्बे में जागरूकता रैली भी निकली गई। लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। फायर स्टेशन प्रभारी आफताब आलम, अमन द्विवेदी, करुणा शंकर, प्रमोद कुमार, अजय कुमार मौजूद रहे। (संवाद)