फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   awaidh khanan

अवैध खनन में लगीं हैं पाली नगर पंचायत की जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियां

Sat, 21 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
awaidh khanan
फोटो-30-खनन करती जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शनिवार को पाली नगर पंचायत की जेसीबी से अवैध खनन किए जाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद सकते में आए नगर पंचायत प्रशासन ने चार कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

पाली नगर पंचायत क्षेत्र के निकट ही गर्रा नदी बहती है। यूं तो स्थानीय पुलिस का दावा है कि अवैध खनन नहीं हो रहा है, लेकिन शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें गुटकामऊ चकमार्ग के निकट गर्रा नदी के किनारे नगर पंचायत की जेसीबी से ही खनन किया जाता दिख रहा है। जेसीबी के साथ ही नगर पंचायत की तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां भी मौके पर बालू भरती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत के अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

ईओ अविनाश शुक्ला ने पहले तो पूरे मामले की जानकारी से इनकार किया, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दिखाने के बाद हरकत में आ गए। उन्होंने बताया कि जेसीबी चालक और तीन ट्रैक्टर ट्रालियों के चालकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर दूसरी ओर एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा ने भी पूरे मामले की जांच कर आख्या मांगी है।

फोटो-31-अवैध खनन से निकली बालू लेकर जाता नगर पंचायत का चालक और ट्रैक्टर ट्राली। संवाद

फोटो-31-अवैध खनन से निकली बालू लेकर जाता नगर पंचायत का चालक और ट्रैक्टर ट्राली। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed