{"_id":"612143808ebc3e7a191cae44","slug":"awaidh-khanan-hardoi-news-knp647484139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में लगीं हैं पाली नगर पंचायत की जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में लगीं हैं पाली नगर पंचायत की जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियां
विज्ञापन
फोटो-30-खनन करती जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शनिवार को पाली नगर पंचायत की जेसीबी से अवैध खनन किए जाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद सकते में आए नगर पंचायत प्रशासन ने चार कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
पाली नगर पंचायत क्षेत्र के निकट ही गर्रा नदी बहती है। यूं तो स्थानीय पुलिस का दावा है कि अवैध खनन नहीं हो रहा है, लेकिन शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें गुटकामऊ चकमार्ग के निकट गर्रा नदी के किनारे नगर पंचायत की जेसीबी से ही खनन किया जाता दिख रहा है। जेसीबी के साथ ही नगर पंचायत की तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां भी मौके पर बालू भरती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत के अधिकारियों में खलबली मच गई।
ईओ अविनाश शुक्ला ने पहले तो पूरे मामले की जानकारी से इनकार किया, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दिखाने के बाद हरकत में आ गए। उन्होंने बताया कि जेसीबी चालक और तीन ट्रैक्टर ट्रालियों के चालकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर दूसरी ओर एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा ने भी पूरे मामले की जांच कर आख्या मांगी है।

फोटो-31-अवैध खनन से निकली बालू लेकर जाता नगर पंचायत का चालक और ट्रैक्टर ट्राली। संवाद- फोटो : HARDOI
विज्ञापन