फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Autopsy has not been identified

शिनाख्त न होने से नहीं हुआ पोस्टमार्टम

Sun, 19 Apr 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 19 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Autopsy has not been identified

देहात कोतवाली क्षेत्र में टेेंपो व ट्रक के बीच हुई

विज्ञापन
भिड़ंत में तीन लोगों की शिनाख्त हो गई, पर एक की शिनाख्त न होने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

ज्ञात हो कि कोतवाली देहात क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर सेंट्रल वेयर हाउस के पास शुक्रवार की शाम टेंपो और ट्रक की भिड़ंत में टेंपो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दस अन्य लोग घायल हो गए थे।

तीन मृतकों में टेंपो चालक किशोर कुमार (50) पुत्र लेखराज, देहात कोतवाली क्षेत्र के कंडौहुना निवासी विजय वर्मा (60) पुत्र बल्ला और रवींद्र (52) पुत्र सोहन निवासी लालपालपुर कोतवाली शहर की शिनाख्त हो गई थी, पर चौथे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई, जिससे उसका पोस्टमार्टम आज नहीं किया गया।

उधर, तीनों शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, अधिकतर घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एक महिला सुशीला (40) पत्नी अमृत लाल निवासी लालपालपुर कोतवाली शहर को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। कोतवाली देहात के दारोगा केपी सिंह ने बताया कि अभी तक ट्रक चालक का पता नहीं चला है और चौथे मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed