{"_id":"677acca30986c66f960ba30f","slug":"aunt-and-nephew-died-in-a-road-accident-in-dense-fog-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-124970-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घने कोहरे में सड़क हादसे में मामी-भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घने कोहरे में सड़क हादसे में मामी-भांजे की मौत
विज्ञापन
लकी।
- फोटो : संवाद
शाहाबाद (हरदोई)। जन्मदिन समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपती समेत तीन लोगों को लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार मामी और भांजे की मौत हो गई। मामा मामूली रूप से घायल हुआ है।
उन्नाव जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दरियाखेड़ा निवासी सुमित (30) का डीजे है। उसकी बहन निशा का घर रामपुर जनपद के दिलपुरा मोहल्ले में है। सुमित के भांजे (निशा के पुत्र) विराट का जन्मदिन तीन जनवरी को था। इसमें शामिल होने के लिए सुमित पत्नी संगीता (24) और भांजे लकी (19) के साथ बाइक से दो जनवरी को रामपुर गया था।
शनिवार की रात नौ बजे दरियाखेड़ा जाने के लिए तीनों बाइक से निकले थे। रविवार सुबह लगभग चार बजे लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में नवीन गल्लामंडी के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गश्त कर रही यूपी 112 की पुलिस टीम ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया। चिकित्सक ने संगीता और लकी को मृत घोषित कर दिया। सुमित को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी सुमित ने ही परिजनों को दी। इस पर परिजन उन्नाव से शाहाबाद पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मारी है या यह लोग खुद अनियंत्रित हेाकर डिवाइडर से टकराए हैं। परिजनों से तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।