{"_id":"1d180193a112b70fbf6211dad1363e02","slug":"audience-watching-the-peacock-dance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासलीला में मयूर नृत्य देख दर्शक भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासलीला में मयूर नृत्य देख दर्शक भावविभोर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाइश मैदान में आयोजित रामलीला में शुक्रवार को कई
विज्ञापन
भावपूर्ण लीलाओं ने लोगों को प्रभावित कर दिया। इधर, देर शाम हुई रासलीला
मेें भगवान श्रीकृष्ण का मयूर नृत्य देख दर्शक भाव विभोर हो गए।
गोविंद गोपाल लीला संस्थान मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने लंका दहन के बाद लंकावासियों में खौफ और विभीषण का श्रीराम से मिलने की लीला का सजीव मंचन किया।
आदि पात्रों के वेश में सजे कलाकारों ने बेहद ही प्रभावपूर्ण ढंग से लीलाओं को प्रदर्शित कर मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसे देखने को भी लोगों की काफी भीड़ लगी रही।
कथा व्यास विष्णु कुमार दत्तात्रेय ने लीलाओं का सार गर्भित वर्णन करते हुए संगीतमयी चौपाइयां सुनाई, जिस पर कलाकारों ने मंचन किया। इस मौके पर आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, संयोजक कृष्ण अवतार दीक्षित मौजूद थे।