फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Attractive food wall collapsed, three lost, car and transformer damaged

मोहताज खाना की दीवार ढही, तीन खोखा, कार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Tue, 08 Aug 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Tue, 08 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Attractive food wall collapsed, three lost, car and transformer damaged
दीवार के मलबे से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर व दुकानें। - फोटो : amarujala

हरदोई। वैटगंज स्थित मोहताज खाना की जर्जर दीवार शाम पांच बजे ढह गई। दीवार के मलबे की चपेट में आकर तीन खोखा, कार व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ। दुकानदारों के अनुसार करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला वैटगंज स्थित मोहताज खाना के भवन की जर्जर दीवार मंगलवार शाम करीब पांच बजे भर भराकर ढह गई। दीवार ढहने की आवाज से मोहल्ला वासियों में अफरातफरी मच गई। फिलहाल मलबे के नीचे दबकर कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


जबकि दीवार के मलबे के नीचे मोहल्ला निवासी कमल अगिभनहोत्री की कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा दीवार के पास रखा स्वामी टेलर का सिलाई का खोखा, उसमें रखीं दो मशीनें टूट गईं। इसके अलावा रोहित गुप्ता का लकड़ी का खोखा व उसमें रखे प्लास्टिक के बर्तन आदि मलबा में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू धोबी की गुमटी टूट गई। दीवार के मलबे की चपेट में आकर पास में रखा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदारों के अनुसार तीनों का करीब एक लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया है।


बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मोहल्ला में बिजली की आपूर्ति के लिए मोबाइल ट्रॉली रखवाई है। खबर लिखे जाने तक दीवार के मलबे से दबकर हुए नुकसान की जांच के लिए कोई राजस्वकर्मी नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed