फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Attempted theft by PNB Nakab

पीएनबी में नकब लगाकर चोरी का प्रयास

Thu, 24 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 24 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Attempted theft by PNB Nakab
बड़ा चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लगी सेंध - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। शहर क ोतवाली के बड़ा चौराहा निकट पीएनबी की शाखा से चोरों ने नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बैंक के भवन मालिक जीने का ताला खोलकर उसमें रखे ड्रम उठाने गए तो बैंक की दीवार में दो  जगह नकब लगी दिखी। इसकी जानकारी उन्होंने मैनेजर को दी। मैनेजर की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने पड़ताल कर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला वैटगंज निवासी तृप्त गोयल के मकान में पीएनबी की शाखा संचालित है। बैंक से सटा हुआ आर्य कन्या महाविद्यालय है। जबकि तृप्त का मकान भी बैंक वाली गली में ही लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर है। गली से ही बैंक की छत पर पहुचने के लिए जीना बना है। गुरुवार करीब तीन बजे तप्ता जीने का ताला खोलकर जीने में रखे ड्रम उठाने आए थे।

विज्ञापन

 

 

इस दौरान उन्हें जीने से की दीवार में दो जगह नकब कटी दिखी। इससे बैंक के अंदर काम कर रहे कर्मचारी दिखाई दिए। मामला समझ में आते ही उन्होंने बैंक मैनेजर एसपी त्रिपाठी को जानकारी दी। बैंक में नकब लगने की जानकारी मिलते ही उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने जहां पर चोरों ने नकब लगाई थी, वहां पर आगे रखी अलमारियों को हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अलमारियां हटाए जाने पर पीछे की दीवार में करीब डेढ़ फिट की नकब नजर आई। बैंक मैनेजर ने कोतवाल को जानकारी दी। कोतवाल कमलेश नरायण पांडेय ने घटना स्थल की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि गली से छत तक जाने के लिए जीने में ताला पड़ा था। जबकि छत का दरवाजे की कुंडी बंद नहीं थी। चोरों के छत के रास्ते ही जीने में आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहरीर में कोई भी सामान अथवा रुपये चोरी होने की जानकारी नहीं दी गई है। बताया कि पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed