फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Attack on maternal uncle who came in grandson's food prashan

नाती के अन्न प्राशन में आए नानी-मामा पर हमला

Sat, 26 Feb 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Attack on maternal uncle who came in grandson's food prashan
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के भूपतिपुर नगला गांव में नाती के अन्न प्राशन कार्यक्रम में शामिल होने आई नानी व मामा पर गांव के लोगों ने हमला बोल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के सलोनी सराय गांव निवासी बलकोरा की बेटी सोनी हरपालपुर के भूपतिपुर नगला में ब्याही है। शुक्रवार को उसके बेटे का अन्न प्राशन था।
बलकोरा अपने नाती के अन्न प्राशन में शामिल होने बिलग्राम के मोहल्ला मलकंठ निवासी दयाराम के साथ गई थी। जहां गांव के ही सुखदेव व जयकरन आदि किसी बात को लेकर गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर विपक्षियों पर लाठी-डंडों से बलकोरा व उसके भाई दयाराम पर हमला बोल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलकोरा के बेटे वेदपाल ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed