{"_id":"5740ae124f1c1b6f64ac7e29","slug":"atal-is-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल ने किया टाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल ने किया टाप
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 22 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
अटल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सीबीएसई बारहवीं में सेंट जेवियर्स के अटल मयंक वाजपेयी ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इसी स्कूल के वैभव सिंह दूसरे और पिहानी नवोदय विद्यालय के ज्ञानेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
सबसे बेहतर रिजल्ट सेंट जेवियर्स का रहा। इसी स्कूल के अटल मयंक वाजपेयी ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका कमला वाजपेयी के बेटे अटल ने दसवीं में भी जिला टॉप किया था। उनके पिता अजीत वाजपेयी एलआईसी एजेंट हैं। इसी स्कूल के वैभव सिंह गौर जिले में दूसरे स्थान पर रहे। वैभव ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। पिहानी के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र ज्ञानेंद्र कुमार 93 फीसदी अंक के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरदोई के अभय प्रताप सिंह ने 92.2 प्रतिशत अंक के साथ अपने स्कूल में टॉप किया। इसी विद्यालय के सागर गुप्ता ने 89 फीसदी अंक हासिल किए। सेंट जेम्स स्कूल हरदोई के आदित्य गुप्ता 91.4 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में अव्वल रहे। इस स्कूल में रचित गोयल दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 85 फीसदी अंक प्राप्त किए। गुरु राम राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कल्पना चौधरी ने 87 फीसदी अंक के साथ स्कूल टॉप किया। इस स्कूल में नयनका श्रीवास्तव 84.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। शाहाबाद के नालंदा शिक्षा संस्थान के शुभम ने 85.4 प्रतिशत अंक के साथ अपने स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। यहां दयानंद मिश्रा को दूसरा स्थान मिला। उन्होंने 73.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
विज्ञापन
पिहानी के जवाहर नवोदय के विज्ञान वर्ग में सलमान मंसूरी (87.4) प्रतिशत प्रथम, अविनेंद्र गौरव (87.2) प्रतिशत द्वितीय तथा सुफियान (87) प्रतिशत तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग की बालिकाओं में अंशिका सिंह (86.6) प्रतिशत अव्वल रहीं। दीक्षा चौरसिया (85.4) प्रतिशत दूसरे व एहशाम आलम (84) प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं। वाणिज्य वर्ग के ज्ञानेंद्र कुमार न केवल अपने ग्रुप में अव्वल रहे बल्कि उन्होंने 93 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टापर का खिताब भी प्राप्त किया। इस वर्ग की टाप- 5 सूची में पहले स्थान पर ज्ञानेंद्र कुमार (93) प्रतिशत पहले, रिंकू कश्यप (89.8) प्रतिशत दूसरे, गोविंद (88.6) प्रतिशत तीसरे, विवेक (82.6) प्रतिशत चौथे व राविंद्र कुमार (82) प्रतिशत तीसरे स्थान पर हैं।