फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   At the Bilsari PHC, a sanitation worker is distributing medicine, while pharmacists are found at private clinics.

Hardoi News: बिल्सरी पीएचसी में सफाई कर्मी बांट रहा दवा, निजी क्लीनिक में मिलते फार्मासिस्ट

Wed, 28 Oct 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
At the Bilsari PHC, a sanitation worker is distributing medicine, while pharmacists are found at private clinics.
फोटो- 55- पीएचसी के दवा काउंटर पर मरीजों को दवा देता सफाई कर्मी। संवाद
पचदेवरा। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सरी में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बदहाल हो चुकी हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की कमी बनी हुई हैं, मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मरीजों का आरोप है कि पीएचसी पर डॉक्टर मिलते नहीं फार्मासिस्ट दवा लिखते हैं और भी अधिकतर समय निजी क्लीनिक पर रहते हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई कर्मी मरीजों को दवाएं बांटता है। बदहाल व्यवस्था के बीच मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की कवायद में बड़ी संख्या में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो खोल दिए गए लेकिन व्यवस्था न होने से यग स्वास्थ्य केंद्र ही बीमार पड़ गए हैं। भरखनी ब्लाॅक के बिल्सरी पीएचसी पर एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, सफाई कर्मी और एएनएम की तैनाती है। ताकि क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से ऐसा नहीं हो सका। बताया गया कि बुधवार को तैनात चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे ही नहीं, वहीं फार्मासिस्ट निजी क्लीनिक पर बैठने चले। पर्चा लिखने के बाद मरीज उनसे वहां दवा लिखवाने जाते हैं और फिर सफाई कर्मी उन्हें दवाएं देता है। ऐसे में यदि किसी मरीज को गलत दवा मिल जाए और उसके साथ कोई अनहोनी हो जाए, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। शायद यह जिम्मेदार नहीं समझ रहे हैं। उन्हें शायद ऐसे ही किसी हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन


केस-1-
आशुतोष पांडे ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से पीएचसी पर आए हैं। बेड पर गंदी चादरें पड़ी हैं और मरीज जमीन पर बैठने को मजबूर हैं। केंद्र पर डॉक्टर नहीं मिलते। सफाई कर्मी पर्चा लिख रहा था और वही दवा भी दे रहा था। गरीब मरीजों को इलाज के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2-
मरीज सुरेश चौहान ने आरोप लगाया कि फार्मासिस्ट अक्सर पीएचसी से गायब रहते हैं और निजी क्लिनिक पर बैठते हैं। सरकारी दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद बाहर की दवाएं लिखे जाने की शिकायत भी की। उनके मुताबिक, सीएमओ के निरीक्षण के दिन चादरें बदली गई थीं, लेकिन अगले दिन फिर पुराने और फटे गद्दे बिछा दिए गए।



स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं, कर्मचारी अनियमितता कर रहे हैं तो वह निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखेंगे और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
डॉ. विनीत तिवारी
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी

फोटो- 55- पीएचसी के दवा काउंटर पर मरीजों को दवा देता सफाई कर्मी। संवाद

फोटो- 55- पीएचसी के दवा काउंटर पर मरीजों को दवा देता सफाई कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed