फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Assembly elections called gather from now

विस चुनाव में अभी से जुटने का आह्वान

Thu, 20 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Thu, 20 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections called gather from now

पालिका कैंपस स्थित सपा कार्यालय पर हुई बैठक में

विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जिले में नामित दो सचिवों का स्वागत किया गया। साथ ही विस चुनाव को लेकर अभी से जुटने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपदीय पार्टी में दो सचिवों को नामित किया गया है। जिसमें अखिल सिंह चंदेल व धीरज गुप्ता को जिला सचिव बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को पूरी ताक त से लगकर 2017 में पुन: सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को सीएम बनाना है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा दोनों सचिवों का जोरदार स्वागत किया गया।

नव मनोनीत अखिल सिंह चंदेल व धीरज गुप्त ने कहा कि वह सपा की जनहित के कार्यों को आम जनता के बीच ले जाने का काम करेंगे और अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस मौके पर मुकुल सिंह, गीता सिंह, प्रशांत मिश्र, अजय सिंह मोनू, कपिल मिश्रा, पवन सिंह चंदेल, दिलीप सिंह, देवव्रत मिश्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed