{"_id":"624f356b88b8be56aa054046","slug":"asp-found-flaws-in-kotwali-reprimanded-hardoi-news-knp689945815","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी को कोतवाली में मिली खामियां, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी को कोतवाली में मिली खामियां, लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर (हरदोई)। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने गुरुवार को हरपालपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। बैरकों में ताले लगे होने, हथियारों के रखरखाव में कमी व सीसीटीवी कैमरे बंद होने पर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। जल्द ही खामियां दुरुस्त करने के लिए सभी को चेतावनी भी दी।
एएसपी गुरुवार दोपहर कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंनेे हथियारों की साफ-सफाई व पुरुष बंदीगृह में सीसीटीवी कैमरा न चलने पर नाराजगी जताई है।
फरियादियों के बैठने की जगह पर पर्दा लगवाने के निर्देश दिए। कोतवाली परिसर की बाउंड्री में गेट लगवाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कोतवाली प्रभारी से कहा कि मालखाने में रखी टूटी राइफल को या तो सही कराएं अन्यथा जमा कराएं।
आरक्षी बैरकों में ताले लगे होने पर एएसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने ताले तुड़वाकर बैरकों की व्यवस्थाएं देखी। बैरकों में वायरिंग करा पंखे लगवाने केे निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर कोतवाल उमाकांत दीपक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मारकंडेय सिंह, एसआई राधेश्याम त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद, गौतम प्रसाद आदि मौजूद रहे।