फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ask the people displaced by the flooding of the accommodation

बाढ़ से बेघर हुए लोगों ने मांगे आवास

Tue, 10 Mar 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 10 Mar 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ask the people displaced by the flooding of the accommodation

बाढ़ से बेघर होने के बाद कई माह से खुले आसमान के

विज्ञापन
नीचे जीवन यापन कर रहे बिलग्राम के ग्राम जलालपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंच कर लोहिया समग्र आवासों की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन करने के बाद एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा।

कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे जलालपुर के मुलायम, श्रीकृष्ण, विजय पाल और देशराज आदि ने बताया कि वह काफी वर्षों से ग्राम मटरू पुरवा मजरा कटरी परसोला के रहने वाले थे। उन लोगों के गांव व खेत गंगा नदी में कट जाने के कारण वह बेघर हो गए थे। जिसके बाद जलालपुर में वह सड़क  किनारे बस गए थे।

ग्रामीणों का कहना है कि तत्कालीन जिलाधिकारी और एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान इन लोगों को जलालपुर की परती भूमि पर रहने के लिए कहा और उसके बाद से छह से सात बरस से सारे ग्रामीण वहीं रह रहे हैं। यही नहीं इस दौरान उनका वोट भी इसी ग्राम सभा में बनाया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित हुआ है। इसके बाद यहां आवास के लिए भी पात्रों का चयन किया जा रहा, पर क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो का कहना है कि यहां शासन ने आवास बनाने के लिए रोक लगा रखी है, जिसके तहत इन लोगों के आवास चयनित नहीं हो सकते।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब वह यहां स्थायी रूप से रह रहे हैं और उनको आवास आवंटित हो सकते हैं तो फिर क्यों रोक लगाई जा रही है। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप कर उनसे आवासों की स्वीकृति प्रदान करवाए जाने की मांग की।

इस मौके पर देशराज, लक्ष्मी, भूरा, छोटे सिंह, धर्मेंद्र, राम प्रकाश, महेश, राकेश, हरिश्चंद्र, जगदीश, राजपाल, श्रीनिवास, इतवारी, भानु, बलराम, रेशमादेवी, सुरेश और सुभाष आदि ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed