{"_id":"64d53b124ad2ae898a037377","slug":"ashish-gupta-became-assistant-commandant-in-first-attempt-through-hindi-medium-hardoi-news-c-213-1-hra1001-1982-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हिंदी माध्यम से पहले प्रयास में सहायक कमांडेंट बने आशीष गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हिंदी माध्यम से पहले प्रयास में सहायक कमांडेंट बने आशीष गुप्ता
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज क्षेत्र के इसरापुर के आशीष गुप्ता ने यूपीएससी की परीक्षा में पहले प्रयास में पास कर ली है। हिंदी माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट के पद पर चयन हुआ है।
इसरापुर निवासी आशीष गुप्ता की पढ़ाई पड़ोसी जनपद कन्नौज में हुई है। इंटरमीडिएट की पढ़ाई कानपुर में की है।
आशीष गुप्ता के पिता विजय गुप्ता गांव में खेती करते हैं। माता सरोज गुप्ता गृहिणी हैं। तीन बहनों शिवानी, दिव्या व आराध्या गुप्ता में दूसरे नंबर पर आशीष इकलौते भाई हैं। बताया कि सिविल सर्विस व यूपीपीजीएस की परीक्षा का प्री पास कर लिया है, मेंस की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले उनका चयन लेखापाल के पद पर हो चुका है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दादा लखन सिंह, अनिल सिंह व गांव के रिश्ते के बाबा महेश दीक्षित सहित गांववालों को दिया है।