फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ashish becomes congress district president

आशीष बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

Wed, 16 Oct 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ashish becomes congress district president
हरदोई में राजीव भवन के बाहर फूल माला पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष सिंह को मिठाई खिलाते कार्? - फोटो : HARDOI
हरदोई। दो साल से दो-दो अध्यक्षों का बोझ सह रही कांग्रेस ने सोमवार को राहत महसूस की। कांग्रेस हाईकमान ने आखिरकार कार्यवाहक अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे आशीष सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। आशीष कुमार सिंह का कहना है कि अब से जिले की कांग्रेस को मजबूत करने का क्रम शुरू होगा। हर कार्यकर्ता का सम्मान सुरक्षित रखा जाएगा। जनता के हित की लड़ाई को लेकर संघर्ष प्राथमिकता पर रहेगा।
विज्ञापन

जिला महामंत्री व प्रवक्ता रहे डॉ. राजीव कुमार सिंह लोध के पार्टी के प्रति लगन को देखते हुए उन्हें 24 दिसंबर 2016 को जिलाध्यक्ष नामित किया गया। जिसके बाद वह लगातार पार्टी की कमान संभाल रहे थे। निकाय चुनाव से ठीक पहले चार नवंबर 2017 को कांग्रेस ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह को बनाने का पत्र जिला स्तर पर जारी कर दिया। तब से लेकर निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव तक निपट गया लेकिन कांग्रेस अपने दो अध्यक्षों में से एक का चुनाव नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

जबकि दो सालों में कई बार कई कारणों को लेकर राजीव व आशीष गुट में विरोध की स्थिति भी उत्पन्न हुई। जनपद आए शीर्ष नेताओं ने दोनों अध्यक्षों को पास बैठाकर प्रेस वार्ता तक की लेकिन उनके बीच की दूरी कम न हुई। बहरहाल प्रदेश नेतृत्व फाइनल होते ही कांग्रेस ने जिले की अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी। सूची जारी होते ही जिले में आशीष के माथे पर विजय तिलक लग गया है और सारे कयासों पर लगाम लग गई है। सूची जारी होने के बाद से ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटने का सिलसिला तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आशीष का राजनीतिक कॅरियर
हरदोई। 2004 में तत्कालीन अध्यक्ष ओम नारायण त्रिवेदी के कार्यकाल में आशीष सिंह को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वह 2007 तक इस पद का दायित्व निभाते रहे। इसके बाद जिला कमेटी में उन्हें जनरल सेक्रेट्री का दायित्व दे दिया गया। 2009 से 2017 तक वह यूथ कांग्रेस हरदोई लोकसभा प्रभारी रहे। चार नवंबर 2017 को उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed