फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ashes in the fire five Grihsthian

अग्निकांड में पांच गृहस्थियां राख

Sun, 01 May 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 01 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ashes in the fire five Grihsthian
जला सामान - फोटो : अमर उजाला

भरावन(हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के हरपालपुर पट्टी गांव में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। हवा के झोेकों सेे आग ने पड़ोस के पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल न पहुंचने पर ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पांचों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ितों के अनुसार आग से 35 हजार की नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


हरपालपुर पट्टी गंाव निवासी अंबर पुत्र टिकन के घर पर रखे छप्पर में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात कारणों से  आग लग गई। तेज हवाओं से विकराल हुई आग ने पड़ोस में रह रहे गणेश, रामदयाल,चुन्ना, सुनील आदि के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


अंबर ने बताया कि उसके घर में रखे करीब 20 क्विंटल गेहूं व नगदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं गणेश ने बताया कि कमरा बनवाने के लिए 30 हजार रुपये बैंक से निकाल कर लाया था। आग में यह रुपये जल गए।  दो क्विंटल गेहूं  और घर का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। रामदयाल ने बताया कि दो क्विंटल गेहूं व पांच हजार रुपये नगद समेत घर का सारा सामान जल गया। चुन्ना व सुनील के घर में  रखा गेहूं व नगदी सहित सारा सामान आग में स्वाहा हो गया। दमकलन पहुंचने से सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में मदद की। क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुए नुकसान की पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed